इस दिन से खुलेगा त्रियुंड ट्रैक, ट्रैकिंग का आनंद ले पाएंगे पहाड़ों में घूमने के शौकीन

--Advertisement--

Image

मैक्लोडगंज से करीब 9 किलोमीटर का पैदल सफर तय करने के लिए लोगों को करीब चार से पांच घंटे का लगता है समय। 

हिमखबर – डेस्क

पहाड़ों में घूमने के शौकीन पर्यटकों के लिए पर्यटन नगरी धर्मशाला का प्रसिद्ध त्रियुंड ट्रैक 15 मार्च से खोल दिया जाएगा। इसके बाद पर्यटक त्रियुंड की यात्रा कर सकते हैं।

गर्मियों के मौसम में यहां हजारों की संख्या में देश और विदेश से पर्यटक आते हैं। बारिशों और भारी हिमपात होने के कारण दिसंबर से गर्मियों तक इस ट्रैक को बंद कर दिया जाता है, लेकिन अब बारिश की संभावनाएं कम हैं।

ऐसे में इस ट्रैक को 15 मार्च के बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। मैक्लोडगंज से करीब 9 किलोमीटर का पैदल सफर तय करने के लिए लोगों को करीब चार से पांच घंटे का समय लगता है। इसके अलावा पर्यटक गलू माता मंदिर तक गाड़ी में जा सकते हैं। इससे करीब दो किलोमीटर का सफर कम हो जाता है।

गर्मियों का मौसम शुरू होने से लेकर दिसंबर तक पर्यटक यहां ट्रैकिंग का आनंद लेते हैं। त्रियुंड में वन विभाग के रेस्ट हाउस के अलावा निजी कैपिंग साइट भी तैयार की गई हैं। इस बार गर्मियों का दौर समय से पहले ही शुरू हो गया है।

विनय धीमान, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग जिला कांगड़ा के बोल

15 मार्च तक त्रियुंड ट्रैक को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इस दौरान गलू चेकिंग पोस्ट पर त्रियुंड जाने वाले पर्यटक और स्थानीय लोगों का पंजीकरण करने के बाद उन्हें आगे भेजा जाएगा। त्रियुंड जाने वाले पर्यटकों को अपने साथ प्रशिक्षित गाइड ले जाना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...