इंदौरा पुलिस ने खनन माफिया को लगाया एक लाख बीस हजार का जुर्माना

--Advertisement--

Image

इन्दौरा- व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल के साथ लगती पंजाब की सीमा पर स्थित काठगढ़ गांव में पंजाब का खनन माफिया दिन रात धड़ल्ले से अवैध रूप से खनन करके हिमाचल की खनिज संपदा को लूट रहा था। खनन माफिया रात के अंधेरे में बुदंल हौंसलों के साथ हिमाचल के रेत, बजरी उठाकर पंजाब में ले जाता है। हिमाचल को बिना कोई रायलिटी दिए चांदी कूट रहा था। प्रशासन पिछले कई दिनों से पंजाब खनन माफिया को पकड़ने में लगा हुआ था। पंरतु पंजाब का खनन माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठाकर हर बार भागने में सफल रहता था।

शुक्रवार रात को इंदौरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली की पंजाब का खनन माफिया हिमाचल में घुसकर धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंद्र धीमान ने अपनी टीम सहित मौके पर दबिश देकर पंजाब खनन माफिया की एक पाकलेन मशीन और दो टिप्पर को मौका पर पकडकर एक लाख बीस हजार रुपये जुर्माना वसूला।

यहां बता दें कि काठगढ़ से लेकर बाई आटारिया तक पंजाब के सात स्टोन क्रेशर लगे हुए है और यह स्टोन क्रशर पिछले कई सालों से हिमाचल की खनिज संपदा को लूटकर प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे है l अब पंजाब के इस खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि यह खनन खनन माफिया पुलों के निचे से भी खनन करने से बाज नहीं आ रहा। अगर समय रहते प्रदेश सरकार ने पंजाब के इस खनन माफिया के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की तो वह दिन दूर नहीं जिस दिन हिमाचल सरकार द्वारा बनाए गए करोड़ो रुपयों के पुल जमींदोज हो जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...