इंटक के नाम पर उद्योगों व कामगारों को गुमराह करना बंद करें विक्रम ठाकुर इंटक संगठन को बदनाम नही होने देगे – इंटक प्रदेश चेयरमैन जसविंदर चौहान

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

दून विधानसभा में आजकल इंटक के अध्यक्षों की नियुक्ति रातों रात की जा रही है जो की शर्मनाक बात है। यह बात जसविंद्र चौहान ने कहीं जसविंदर ने यह भी कहा कि देश के सबसे बड़े मजदूर संगठन भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक हिमाचल प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में अपनी सेवाएं दे रही है।

आज यह बहुत ही दुखद बात है कि कुछ फर्जी नेता जिनके पास किसी भी तरह का कोई भी संगठन की तरफ से नियुक्ति पत्र नहीं है लेकिन लोगों को गुमराह करके जो यह झूठी शान और नियुक्ति की बात जो विक्रम ठाकुर कर रहे हैं। वह शिमला चलकर हमारे साथ कांग्रेस कमेटी हिमाचल प्रदेश या केंद्रीय कमेटी से साफ क्यू नही करवाते।

की इंटक हिमाचल के अध्यक्ष बाबा हरदीप है या कोई और, आज इंडस्ट्री के आम मजदूर और प्रदेश के लोग और पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी इस झूठी बातों से भी परेशान है कि हमारा इंटक के नेता कौन है जो दूसरों को फर्जी नेता कह रहे है अपनी दुकानों को चलाने के लिए जो इंटक से नियुक्त किए सदस्यो को फर्जी बता रहे हैं।

उस बात को भी यह प्रदेश कमेटी और केंद्रीय कमेटी के आगे रखें अगर विक्रम ठाकुर ही प्रदेश अध्यक्ष है तो हम भी उनके साथ काम करने को तैयार है। अगर इस बात को क्लियर करने में विक्रम ठाकुर नाकाम रहे तो इंटक कमेटी प्रदेश मैं झूठी खबरें फैलाने वाले नेताओं के प्रति बद्दी थाने मै बाबा हरदीप के नेतृत्व मैं एफ आई आर दर्ज करवाएगी।

ताकि दूध का दूध और पानी का पानी होए ताकि जो लोग इंटक के नाम से राजनीतिक रोटियां सेक रहे है और लोगो को गुमराह कर रहे है ताकि आम प्रदेश की जनता और मजदूरों को भी पता चले की संगठन का नेम बदनाम करना कितना मंहगा पड़ता है।

क्या बोले इंटक हिमाचल के प्रदेश के अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह

बाबा हरदीप के बोल, कोन से अध्यक्ष और कैसे अध्यक्ष हमे नही पता पर बद्दी में जो इंटक के अध्यक्ष बना रहे हैं वह मेरे साथ दिल्ली चले साथ और संजीबा रेड्डी जो हमारे ऑल इंडिया के अध्यक्ष हैं। उनके साथ एक बार बात कर ले ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

हरदीप बाबा ने यह भी कहा कि कवाड़ को लेकर बद्दी में खींचतान है यह सिर्फ हमारे संगठन इंटक की बदनामी करने के लिए आए दिन रातों-रात बना रहे हैं अध्यक्षों को यह अच्छी बात नहीं है, मैं जल्द ही दिल्ली भी जा रहा हूं ताकि हमारी राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस कमेटी ऑल इंडिया के अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे के ध्यान में भी यह बात लाई जा ताकि संगठन को किसी तरह की बदनामी से ना गुजरना पड़े।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा बोली बाबा हरदीप ही है इंटक के हिमाचल अध्यक्ष

वही इस बारे कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से जब पत्रकारों की फोन से बात हुई तो प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंटक का नेतृत्व बाबा हरदीप के नेतृत्व में ही चल रहा है अगर कोई और संगठन उठा है तो उसकी पुष्टि। मैं नही कर सकती हु। पर यह संगठन के लिए अच्छी बात नहीं है।

संगठन की नोटिफिकेशन मैने ही खुद की है केंद्रीय कमेटी के कहने पर और हरदीप बाबा के नेतृत्व में प्रदेश इंटक संगठन काम कर रहा है रही बात तो मामला ध्यान में आया है पत्रकारों के जरिए इस पर जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...