आस्था : पेट के बल श्री नयना देवी पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था, तय किया 180 किमी का सफर

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

एक तरफ मां की महिमा अपरंपार है, वहीं पर माता जी के भक्तों की भक्ति भी अनूठी है। हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में गजब आस्था का रंग देखने को मिला।

65 श्रद्धालुओं का जत्था “पेट” के बल चलकर पंजाब के धुरी से श्री नैना देवी मंदिर पहुंचा। ऐसी अटूट आस्था देखकर हर कोई अचंभित था। रास्ते में तपतपाती  गर्मी  ने भी आस्था  के सामने घुटने टेक दिए। श्रद्धालुओं की अपार आस्था यात्रा के लिए प्रेरित करती है।

श्रद्धालुओं का कहना था कि वह हर वर्ष धुरी के महावीर मंदिर से यात्रा लेकर माता के दरबार में पहुंचते हैं,माता रानी ही उन्हें इस प्रकार की कठिन यात्रा करने के लिए शक्ति प्रदान करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...