आस्था का अनोखा रूप, पंजाब के श्रद्धालु ने चिंतपूर्णी मंदिर को दी ये बड़ी भेंट

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

धार्मिक शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में शनिवार को एक श्रद्धालु द्वारा गाड़ी मंदिर को दान स्वरूप भेंट की गई। इस गाड़ी की कीमत लगभग 20 लख रुपए बताई जा रही है। इसकी पुष्टि मंदिर सह आयुक्त एवं एसडीएम अम्ब सचिन शर्मा ने की।

उन्होंने बताया कि पंजाब के लुधियाना से आए दानी श्रद्धालु हरविंदर सिंह व उनके भाई ने परिवार सहित मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर को कूड़ा फैंकने के लिए स्वराज माजदा (टिप्पर) गाड़ी दान स्वरूप भेंट की।

श्रद्धालु हरविंदर सिंह ने बताया कि उनके परिवार पर मां की बहुत असीम कृपा है और सब कुछ माता रानी का दिया गया है। इसी के चलते उन्होंने ये गाड़ी मंदिर को दान स्वरूप भेंट की है। बता दें कि इससे पहले भी पंजाब व अन्य राज्यों से श्रद्धालु मंदिर को बोलेरो, आल्टो 800 आदि गाड़ियां दान कर चुके हैं।

मंदिर सह आयुक्त एवं एसडीएम सचिन शर्मा ने बताया कि माता चिंतपूर्णी लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। उनकी कामनाओं को पूरा करके श्रद्धालु यहां अपनी इच्छा अनुसार मंदिर में दान करते हैं। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, पुजारी वर्ग व अन्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...