
कांगड़ा- राजीव जसवाल
आशा वर्करो द्वारा आज मनोदय राशि को बढ़ाने के लिए एक ज्ञापन कांगड़ा में एसडीएम कार्यालय में एसडीएम के माध्यम से हिमाचल के सीएम को भिजवाया गया।
उन्होंने को अपनी मांगों का ज्ञापन वर्तमान समय में वैकल्पिक तौर कुछ समय के लिए कांगड़ा का कार्यभार संभाल रहे नगरोटा के एसडीएम शशिपाल नेगी को दिया। उनका कहना है की उनका मानदेय 2700 रुपए से बढ़ाया जाए।
उन्होंने बताया की कोविड़ काल में आशा वर्करों ने बेहतरीन सेवाए दी है व जिला कांगड़ा भी कोविड सेवाओं में अव्वल आया है। इसके लिए हाल ही में वह सीएम से उनके कांगड़ा दौरे पर मिल चुके है लेकिन हिमाचल के सीएम जयराम से उन्हे महज आश्वासन ही मिले है। उनका कहना है की उन्हे मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी की जाए।
