आर एस बाली के घर ED की रेड, रेड के बीच आर एस बाली का फेसबुक पर संदेश

--Advertisement--

आर एस बाली के घर ED की रेड, रेड के बीच आर एस बाली का फेसबुक पर संदेश, 40 वाहनों में 150 अधिकारियों की टीम पहुंचें कांगड़ा 

हिमखबर डेस्क 

(ईडी) की टीम ने बुधवार को हिमाचल, चंडीगढ़, पंजाब समेत 19 जगहों पर छापेमारी की। हिमाचल में 40 वाहनों में 150 अधिकारियों की टीम कांगड़ा और ऊना में अलग अलग जगह दस्तावेज खंगाल रही है।

ईडी की टीम आयुष्मान भारत योजना में अनियमितताओं को लेकर नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक आरएस बाली के घर और उनके निजी फोर्टिस अस्पताल की जांच कर रही है।

इसके अलावा टीम देहरा से 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश कांग्रेस के नेता घर और उनके अस्पताल में दस्तावेज खंगाल रही है।

कांगड़ा में ही ईडी की टीम द नर्सिंग हॉस्पिटल नगरोटा बगवां में भी रेड कर रही है। यहां पर भी सुबह से ईडी की रेड जारी है। वहीं सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा के एमडी डॉ. प्रदीप मक्कड़ के घर पर भी ईडी की रेड जारी है।

RS बाली के घर व अस्पताल के बाहर CRPF के जवान तैनात हैं। अंदर ईडी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

कांगड़ा के अन्य निजी अस्पताल पर भी रेड की सूचना है। उधर, ऊना जिला में भी ED की टीम ने श्री बांके बिहारी प्राइवेट अस्पताल पर रेड की है।

टीम के अधिकारी दो गाड़ियों में पहुंचे और अस्पताल के भीतर जांच का सिलसिला जारी है। ED की टीम अस्पताल के रिकॉर्ड को खंगाल रही है।

इसके अतिरिक्त ED की टीम मैहतपुर के बसदेहड़ा में भी जांच जारी है। यह ठिकाना भी इसी अस्पताल से जुड़ा है।

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने बीते सप्ताह ही प्राइवेट अस्पतालों में हिम केयर कार्ड के तहत निशुल्क उपचार पर रोक और इसमें सुधार करने का निर्णय लिया था। संभव है कि सरकार को पहले ही गड़बड़ियों का अंदेशा हो गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...