आर्यवीर युवक मण्डल ने गांव को कोरोना मुक्त करने के लिए सैनिटाइजर व जनजागरूकता अभियान चलाया।

--Advertisement--

Image

दुराना,राजेश
कोरोना को हराने के लिए हर वर्ग आगे आ रहा है।  वहीं ज्वाली उपमंडल की दुराना का आर्यवीर युवक मण्डल भी अपने गांव को कोरोना मुक्त करने के लिए पंचायत के जुड़ा है व कार्य कर रहा है।आर्य वीर युवक मण्डल ने चार दिवसीय सैनिटाइजेशन  व जनजागरूकता अभियान चलाया जोकि 25 मई से 28 मई  तक रहा । इस अभियान में पंचायत के हर वार्ड को सैनिटाइजर किया गया साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया। इसी कड़ी में अंतिम दिन  युवक मण्डल ने  खैरिया वार्ड को सैनिटाइज कर कार्य को सम्पन्न किया ।

गांव को सैनिटाइज करते युवक मण्डल के सदस्य

*युवक मण्डल के सचिव के बोल*
युवक मंडल के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने ने इस कार्य के निर्विघ्न सम्पन्न होने पर  गांव की प्रधान शालू देवी  व सभी गांव वासियों का  आभार जताया साथ ही उन्होंने कहा कि  सभी लोग  सरकार के  दिशा  निर्देशों का पालन करें और इस  कोरोना महामारी में धैर्य से कार्य करें ।

युवक मण्डल ने चलाया जनजागरूकता अभियान

*युवक मण्डल के उपप्रधान क्या बोले*
वहीं युवक मंडल के उपप्रधान में कहा कि क्षेत्र में  यदि किसी को  राशन आदि की आवश्यकता पड़ती  है तो वह निसंकोच  युवक मंडल से संपर्क साध  सकता है।इस कठिन विपदा में  युवक मंडल आपके साथ खड़ा है तथा   यथासम्भव  सहायता की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि गांव में यदि किसी को भी इस महामारी से सम्बंधित लक्षण दिखाई देते है तो वह पंचायत को सूचित करें तथा उचित उपचार लें।

*ये रहे मौजूद*
इस चार दिन सैनिटाइजर व जनजागरूकता अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने में  युवक मंडल सदस्य  साहिल शर्मा, निखिल गर्ग, रमन आज़ाद, शुभम राणा,  शिवम, विकास गुलेरिया, पारुल शर्मा  मनीष चौधरी व आर्य प्रद्युमन कश्यप  ने अपना पूरा योगदान दिया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...