आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भंजराडू को हेल्थ एंड वैलनेस केंद्र में किया जाएगा स्तरोन्नत

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को गुणात्मक एवं सर्वसुलभ बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं आरंभ की है । राज्य की अधिकांश आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के व्यापक विस्तार के लिए प्रदेश सरकार ने अपने पग उठाए हैं ।

स्वास्थ्य अधोसंरचना के सुधार एवं विकास के लिए किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों के लिए पर सम्मान प्राप्त हुए हैं। यह बात आज उन्होंने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भंजराडू का दौरा कर मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही लोकार्पित किए गए आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की पूजा अर्चना कर सेवाएं का शुभारंभ करने के दौरान कही ।

उन्होंने इस दौरान आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र को हेल्थ एंड वैलनेस केंद्र में स्तरोन्नत करने का भी आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने लोक निर्माण विभाग को उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय भवन तथा औषधीय भंडार के प्राक्कलन को तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र से लगभग 6 पंचायतों के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय, प्रधान ग्राम पंचायत भंजराड़ू कृष्णा महाजन, उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेंद्र मोहन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...