आप के 9193 पदाधिकारियों ने ली शपथ, केजरीवाल का संबोधन शुरू होते ही कुर्सियां खाली

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पंजाब में सत्ता परिवर्तन करने वाली ‘आम आदमी पार्टी’ अब हिमाचल में भी झाड़ू से विपक्ष का सूपड़ा साफ करना चाहती है। इसी तैयारी में सोलन में सोमवार को ‘आप’ के 9,193 पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

दावा किया गया कि हिमाचल की हर पंचायत पर अब ‘आप’ का एक पदाधिकारी मौजूद है। इस मौके पर वर्चुअल अंदाज में ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जुड़े थे।

सोलन के ठोडो ग्राउंड में आयोजित ‘आप’ पार्टी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा वीडियो के माध्यम से संबोधित करते ही  वहां जुटे कार्यकर्ता तितर बितर हो गए।

कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई थी कि अरविंद केजरीवाल उनके बीच उपस्थित होंगे और उन्हें उनको सुनने का मौका मिलेगा। लेकिन जैसे ही अरविंद केजरीवाल का संबोधन ऑनलाइन शुरू हुआ वैसे ही कुर्सियां खाली होनी शुरू हो गई।

हालांकि अपने ऑनलाईन संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कार्यक्रम में न पहुंचने के पीछे खराब मौसम का हवाला दिया। बता दें कि सोलन के ठोडो मैदान में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था। शपथ ग्रहण समारोह तो हुआ, लेकिन ऑनलाईन।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...