आपना कांगड़ा व बेटियां फाउंडेशन की ओर से एक कार्यक्रम, साथ ही हिमालयन सेवियर्स की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल

सूद भवन सराय कांगड़ा में आज आपना कांगड़ा व बेटियां फाउंडेशन की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे हिमालयन सेवियर्स की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप भी साथ में लगाया गया। सुमित गुप्ता, पूजन भंडारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान किया। एंकर संदीप चौधरी व सुदेश सहोत्रा ने स्टेज का संचालन किया। इस ब्लड डोनेशन कैंप में 31यूनिट रक्त विभिन्न लोगो ने दान किया।

ब्लड डोनेशन कैंप भगवान बुद्धा चेरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम व हिमालयन सीवियर्स की टीम द्वारा संचालित किया गया। इस दौरान बीएमओ संजय भारद्वाज भी मौके पर मौजूद रहे। ब्लड डोनेशन कैंप में हिमालयन सेवियर्स की ओर से अमित शर्मा, हरीश हैप्पी, सन्नी कोल, निशांत शर्मा, निखिल जामवाल मौजूद रहे। रक्तदान शिविर सुबह ग्यारह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक चला।

बेटियां फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम ग्यारह बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चला। जिसमे विभिन्न स्थानों से आई हुई बेटियों व महिलाओं को जोकि कई कार्यक्रमों में भाग ले चुकी है उन्हे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ज्योत्सना जैन और प्रांजल जैन मौजूद रहे।

इसी के साथ दिन भर कई कलाकारों द्वारा गाने व डांस का टैलेंट भी मौजूद लोगो के सामने पेश किया गया। अक्षरा सूद, अवंतिका ठाकुर, अक्षिता जसवाल, अंक्षिका, प्राकृति कोंडल, सलोनी ठाकुर, जूनियर वर्ग में सलोनी, प्रेसी शर्मा, निधि डोगरा, ज्वालाजी से हनी, वनी, कांगड़ा डांस एकेडमी के संचालक अनिल के नेतृत्व में आए बच्चो ने प्रस्तुतियां दी।

इस दौरान इवेंट डायरेक्टर विशाल चौहान, व प्रोडक्शन मैनेजर रोहित सहोंत्रा आए हुए पत्रकारों अंकित, राजीव जसवाल , राकेश, अजय को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों में छुपी हुई कलाओं को आगे लाने व विभिन्न क्षेत्रों में नाम बनाना था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...