आपदा की घड़ी में भरमाड़ के एनएसएस स्वयंसेवियों ने घर-घर में धनराशि की एकत्रित

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण काफी जान माल की क्षति हुई है जिसके चलते आपदा की इस घड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ के एन एस एस स्वयंसेवियों ने गांव के घर-घर में जाकर लोगों से धनराशि एकत्रित की l

इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ में भी एन एस एस ईकाई का पूरा सहयोग किया और बारह हजार की धनराशि एकत्रित की l इस धन राशि को पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत आपदा कोष में जमा कराया जाएगा l

कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य प्यार चंद जी के नेतृत्व में विद्यालय के स्वयंसेवियों ने इस सामाजिक कार्य को समस्त स्टाफ माननीयों ग्रामीणों के सहयोग से सफलतापूर्वक पूर्ण किया l

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्यार चंद जी ने सभी स्टाफ़, ग्रामीणों और एन एस एस ईकाई भरमाड़ के इस काम के लिए आभार प्रकट किया है!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...