आनंदपुर साहिब में तेज बारिश से जल भराब

--Advertisement--

Image

नैनादेवी सूभाषचंदेल

 

श्री नैना देवी जी विधानसभाक्षेत्र से सटे कस्बा आनंदपुर साहिब में आज सुबह के समय हुई तेज बारिश के बाद श्री आनंदपुर साहिब के कई स्थानों में भारी मात्रा में पानी खड़ा हो गया जिसके कारण पैदल गुजरना असंभव हो गया वहीं दो पहिया वाहन एवं गाड़ियों वालों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा,

तेज मूसलाधार बारिश के कुछ समय बाद ही श्री आनंदपुर साहिब के कई स्थानों में भारी मात्रा में पानी खड़ा हो गया,

बारिश के पानी की निकासी सही तरीके से ना होने के कारण तख्त श्री केशगढ़ साहिब के सामने वाली में रोड दोनों तरफ, बस स्टैंड से रविदास चौक को जाती दोनों तरफ की सड़कें, बस स्टैंड के पीछे वाली मार्केट, कचहरी रोड, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आंगन, भाई जैता जी सिविल हॉस्पिटल के बाहर, सिख मिशनरी कॉलेज के नजदीक सड़कों, चोई बाजार की सड़कों , नई आबादी की सड़कों, घटीवाल के समीप मेन रोड की दोनों तरफ की सड़को, पावर कॉलोनी के सामने वाले चौक में दो से 4 फीट तक पानी खड़ा हो गया,

भारी मात्रा में पानी खड़ा होने के कारण कई खडे दो पहिया वाहन पानी में गिर पड़े एवं कई दोपहिया वाहन पानी लगने के कारण बंद हो गए तथा लोग पैदल वाहनों को ले जाते हुए देखे गए, कई गाड़ियां भी पानी लगने के कारण बंद हो गई,

इस संबंध में दुकानदार भूपिंदर सिंह तथा बाबा बिधि चंद डेरे के सेवादार बाबा बलजीत सिंह ने बताया कि पिछले लंबे समय से पावर कॉलोनी के सामने वाले चौक के दोनों तरफ बारिश के बाद भारी मात्रा में कई घंटों तक पानी खड़ा रहता है तथा सही निकासी ना होने के कारण दुकानों एवं डेरे में पानी बढ़ जाता है जिसके कारण उनको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,
और दुकानदार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हमारी मार्केट में करीब 1 दर्जन दुकानें हैं तथा बारिश के पानी के कारण मैं सारा दिन ही दुकानों में से पानी निकालते रहते हैं तथा उनकी दुकानदारी चौपट हो जाती है, उन्होंने प्रशासन से मांग की कि वह इस समस्या का हल निकालते हुए हमें राहत दे,
इसके साथ ही कई घरों पानी से घिरे रहे…

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...