आग की भेंट चढ़े दो मकान, ग्रामीणों की मुस्तैदी में बचाए गए बाकी घर

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत प्रंघाला के राजौर गांव में शुक्रवार रात दो मकान आग की भेंट चढ़ गए। आग इतनी भंयकर थी कि दोनों परिवारों को भीतर रखे सामान को निकालने तक का मौका नहीं मिला है। आरंभिक तौर पर लाखों रूपयों का नुक़सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात प्रंघाला पंचायत की प्रधान बवली देवी के मकान समेत एक अन्य में घर में आग लगी। मकान से आग की लपटों को देख गांववासियों समेत आसपास के विभिन्न गांवों के लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान स्थानीय लोगों के साहस और मुस्तैदी से बड़ा अग्निकांड होते होते टल गया। चूंकि गांव में अधिकतर मकान लकड़ी के थे। सूचना पाते ही फायर बिग्रेड की एक टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।

उधर, घटना में हुए नुक़सान का जायजा लेने के लिए प्रशासन की एक टीम मौके की पहुंची है और नुक़सान का आंकलन कर रही है।
वहीं पीडि़तों की मदद के लिए स्थानीय युवाओं ने सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी है और पीडि़तों का अकाउंट सांझा कर आर्थिक तौर पर सहायता की अपील सोशल मीडिया पर की जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...