आखिरकार ज्वाली में तबादलों और नॉकरी व सरकारी काम के बदले कौन मांग रहा पैसे, नीरज भारती ने दे डाली नसीहत।

--Advertisement--

आखिरकार ज्वाली में तबादलों और नॉकरी व सरकारी काम के बदले कौन मांग रहा पैसे, नीरज भारती ने दे डाली नसीहत।

ज्वाली – व्यूरो

जिला काँगड़ा की विधानसभा ज्वाली में तबादलों और नॉकरी लगवाने के लिए पैसे मांगे जा रहे है । जी हां यह हम नहीं कह रहे बल्कि पूर्व सीपीएस नीरज भारती में इसको लेकर फेसबुक पर पोस्ट जारी की है।

नीरज भारती ने लिखा है कि ज्वाली विधानसभा में अगर कोई भी तबादलों व नॉकरी व सरकारी काम के बदले पैसे की मांग करता है तो सबूत के साथ कृपया मुझे व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज करें। खबर आ रही है कि कुछ लोगों ने यह धंधा शुरू कर दिया है। जिसे की बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,गिर चाहे वो कोई भी हो।

आपको बता दें कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार का गृह क्षेत्र है। नीरज भारती चौधरी चन्द्र कुमार के बेटे है तथा वह भी ज्वाली के विधायक रह चुके है।

गौरतलब हो कि नीरज भारती आने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में वह लोग कौन है जो तबादलों व नॉकरी लगवाने व सरकारी का के लिए पैसे ले रहे है तथा उनका नाम खराब कर रहे है ये तो गर्भ में छिपा रहस्य है लेकिन भारती ने उन लोगों को सुधरने की हिदायत दे डाली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...