आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा की बैठक संपन्न

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल 

आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा की बैठक आज कांगड़ा के राजपूत सभा भवन में संपन्न हुई। इस बैठक में सभी विभागों के आउट सोर्स कर्मचारी उपस्थित रहे।

समस्त आउटसोर्स कर्मचारियों ने सरकार द्वारा वर्षों से हो रहे उनके शोषण और भेदभाव को समाप्त करने हेतु नीति निर्धारित करने एवं उन्हें मुख्यधारा में लाने हेतु मंत्रिमंडल की उप समिति के गठन के लिए सरकार के कार्य को ऐतिहासिक बताया।

आउटसोर्स कर्मचारियों ने पूर्णता विश्वास मत के साथ निर्णय लिया कि यदि सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति लेकर आती है तो पूरे हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों का भारतीय जनता पार्टी की सरकार को समर्थन रहेगा।

कर्मचारियों के लिए नीति लाने पर हजारों आउटसोर्स कर्मचारी व उनके परिवारों का सरकार को भरपूर समर्थन मिलेगा। इस दौरान सभा की अध्यक्षता शैलेंद्र शर्मा द्वारा की गई।

इस दौरान जिला कांगड़ा आउट सोर्स कर्मचारियों के अध्यक्ष यशु शर्मा, परिषद उपाध्यक्ष पुनीत सोनी, सचिव कीर्ति निश्चल, मुख्य सलाहकार अमित कुमार, नितिन कुमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, बबीता, सुनील बबलू, अनूप, देवराज, लेखराज, अलका, विवेक, सोनिका धीमान सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...