आंगनबाड़ी केंद्र पर टूटकर गिरा पेड़ का टहना, बड़ा हादसा टला

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

नगरोटा सूरियाँ विकासखंड के अंतर गत ग्राम पंचायत सकरी के आंगनबाड़ी केंद्र सकरी 1 मैं बड़ा हादसा होने से बाल बाल टल गया। दोपहर 3:15 बजे के करीब अचानक आंगनबाड़ी केंद्र के प्रांगण में लगे बहुत सारे पेड़ों मैं से एक पेड़ का बड़ा सा टहना अचानक टूटकर आंगनबाड़ी में गिर गया ।

गनीमत यह रही कि इस हदसे के वक्त कोई भी वहां पर मौजूद नहीं था हालांकि 15 मिनट पहले आंगनवाडी केंद्र की कार्यकर्ता और सहायका बच्चों को छुट्टी करके घर चली गई थी, इस आंगनवाडी केंद्र मैं रोजाना छोटे बच्चे आते हैं और बहुत सारे लोग रोजाना बीच रास्ते से ही आते जाते हैं ।

साथ ही सकरी का बाजार और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ,पंचायत घर, डिस्पेंसरी ,पटवार घर आदि इसके आसपास मौजूद है और लोगों का आना जाना अक्सर लगा रहता है।

इस हादसे के बाद स्थानीय दुकानदारों और बुद्धिजीवी लोगों ने चिंता जाहिर करते हुए प्रशासन से यह मांग की है कि शीघ्र अति शीघ्र इस और संज्ञान ले पेड़ों के टहनो को जल्द कटवाया जाए ताकि भविष्य में कोई भी बड़ा हादसा ना हो ,अन्यथा कोई भी बड़ा जान माल का नुकसान हो सकता है।

स्थानीय दुकानदार के बोल

सकरी के स्थानीय दुकानदार सतपाल शर्मा ने भी इस हादसे पर चिंता जाहिर करते हुए प्रशासन से यह मांग की है कि आगनबाडी केंद्र के साथ लगते पेड़ों को शीघ्र अति शीघ्र कटवाया जाए ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा ना हो अन्यथा जान माल का बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बोल

सकरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला देवी ने मौके पर पहुंचकर अपनी चिंता जाहिर की उन्होंने भी कहा कि रोजाना आंगनवाडी में बच्चों और स्थानीय लोगों का आना जाना लगा रहता है। और कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था इसलिए प्रशासन से मांग रहेगी की इन पेड़ों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए क्योंकि आंगनबाड़ी केंद्र पर हर वक़्त इन पेड़ों का खतरा बना हुआ है इसलिए प्रशासन इस और जल्द संज्ञान ले ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा ना हो ।

क्या कहते है वन मंडल अधिकारी

इस हादसे बारे में जब वन मंडल अधिकारी सनी वर्मा से बात हुई तो उन्होंने कहां की उनके संज्ञान में यह बात मीडिया के माध्यम से आई है । उन्होंने तुरंत आश्वासन दिया है कि समस्या का तुरंत हल किया जाएगा ताकि किसी तरह का भविष्य में कोई जान माल का नुकसान न हो ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...