आंख सूजी हुई…चेहरा लाल, हिमाचल में पंजाब के टूरिस्ट ने होटल मालिक को बुरी तरह पीटा, जमकर की तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार

--Advertisement--

आंख सूजी हुई…चेहरा लाल, हिमाचल में पंजाब के टूरिस्ट ने होटल मालिक को बुरी तरह पीटा, जमकर की तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बार फिर से पंजाब के टूरिस्ट की गुंडई देखने को मिली है। यहां पर कसोल में पंजाब के टूरिस्ट ने होटल मालिक को बेरहमी से पिटाई कर दी। होटल मालिक देव की आंखों के नीचे सुजन और पूरा चेहरा मारपीट से लाल हो गया था, जिनका अब अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब से आए कुछ नशे में धुत पर्यटकों ने कसोल के होटल कमल पैलेस के मालिक देव के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ मचाई। आरोप है कि जब कुछ बाहरी पर्यटक होटल में जबरन घुस आए और खाना मांगने लगे। क्योंकि रात बहुत हो चुकी थी और ऐसे में होटल मालिक देव ने उन्हें बताया कि होटल का किचन बंद हो चुका है।

हालांकि, टूरिस्ट नहीं माने और बहसबाजी और जोर-जबरदस्ती करने लगे। बाद में बात हाथापाई तक पहुंच गई और आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ की और देव के साथ मारपीट की। उधर, घटना की सूचना मिलते ही डुंखरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची थी।

बाद में हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया हालांकि, कुल्लू पुलिस ने आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की है। लगातार पुलिस आरोपियों की जानकारी छुपाती आ रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...