अश्लील Video Call से 15 लाख ठगी का शिकार बना हिमाचल का व्यक्ति, FIR

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हमीरपुर जनपद में अज्ञात महिलाओं द्वारा अश्लील वीडियो कॉल करके लोगों से ठगी करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह महिलाएं अश्लीलता के चंगुल में फंसा कर लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर चुकी है। ऐसा ही एक मामला नादौन क्षेत्र में सामने आया है, जहां पर इसी तरह की वीडियो कॉल करके अज्ञात महिला ने एक अधेड़ से 15 लाख 70 हजार रुपए की ठगी की है।

पीड़ित ने नादौन थाना में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि महिला ने पहले व्हाट्सएप में मैसेज किया। उसके बाद कुछ चैटिंग की और बाद में महिला ने नग्न अवस्था में वीडियो कॉल कर दी।

पीड़ित जब तक कुछ समझ पाता तब तक महिला ने पीड़ित की रिकॉर्डिंग कर ली, और धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो वह इस वीडियो को वायरल कर देगी। व्यक्ति ने अपनी इज्जत के लिए मात्र 9 दिनों में 15 लाख 70 हजार रुपये भेज दिए। तंग आकर उसने अब शिकायत दर्ज करवाई है।

थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि इस तरह के यदि किसी को कोई वीडियो कॉल आता है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि इस बारे तुरंत पुलिस को सूचना दें।

कोई कितना भी ब्लैकमेल करें किसी भी सूरत में पैसे ट्रांसफर न करें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिना घबराए इस बात को पुलिस या अन्य लोगों से शेयर किया है उनमें से अधिकांश लोग ठगी का शिकार होने से बच गए हैं।

चंदेल ने कहा कि ऐसा होते ही इसे छुपाए नहीं बल्कि तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अनजान महिलाओं के साथ किसी भी तरह की चैटिंग न करें और यदि शिकार हो गए हैं तो पैसा देने से साफ इनकार कर दें। उन्होंने बताया कि अज्ञानता के कारण लोग इस तरह की ठगी का शिकार हो चुके हैं। इसलिए स्वयं ही जागरूक रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...