अशोक पठानिया बने काठगढ़ महादेव इंदौरा एफपीओ के अध्यक्ष

--Advertisement--

Image

इन्दौरा- व्यूरो रिपोर्ट

केंद्र सरकार की दस हजार एफपीओ निर्माण स्कीम के तहत विकास खंड इंदौरा में किसानों ने संयुक्त रूप से खेती का लाभ लेने के लिए काठगढ़ महादेव एफपीओ (फार्मर प्रड्यूशनर आर्गेनाइजेशन) का गठन किया है। इस एफपीओ की एक एक विशेष बैठक ग्राम पंचायत भपू के गांव दरियाडी में हुई।

एफपीओ को सुदृढ़ उन्नत व व्यापार में शिखर पर ले जाने के लिए प्रयोगिक कार्यों को देखकर बैठक में एफपीओ में सर्वसहमति से पदाधिकारी चुने गए। जिसके गृहिणी स्वयं रोजगार संघ मलाहड़ी के संचालक अशोक पठानिया की इंटरटेनमेंट एडवरटाइजिंग व मर्केटिंग स्किल को देखकर उन्हें एफपीओ काठगढ़ अध्यक्ष चुना गया है।

आतमा परियोजना के साथ जुड़कर प्राकृतिक खेती करने में माहिर बने ग्राम पंचायत भपू के किसान युद्धवीर सिंह को एफपीओ में सचिव का पदभार दिया गया व ताराचंद घाटा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके इलावा प्राकृतिक खेती के माहिर किसान वीर सिंह ओर इंदू को प्रवक्ता व पवन, लाल सिंह, भूप सिंह , संजय पठानिया व सुनील दत्त को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह टीम गांव गांव जाकर प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करेंगे तथा रासायनिक खादों का प्रयोग न करने बारे जागरूक करेंगे।

उन्होंने बताया कि एफपीओ किसानों की आय दो गुणा बढ़ाने के लिए काम करेगी और किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए टीमें गांव गांव जाएंगी। वहीं अशोक पठानिया ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व लग्न से निभाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...