अवैध खैर कटान में दो हफ्ते बाद दायर होगी चार्जशीट, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों समेत 70 को बनाया आरोपी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

श्री नयना देवी जी वन रेंज में फरवरी 2018 में हुए खैर के अवैध कटान के मामले में दो सप्ताह बाद चार्जशीट दायर होगी। वन विभाग के 15 अधिकारियों और कर्मचारियों समेत 70 लोगों को इसमें अभी तक आरोपी बनाया गया है।

विजिलेंस फाइल तैयार कर रही है। इसमें और कई आरोपी शामिल हो सकते हैं।बता दें कि वन रेंज की पांच बीट सलोआ, भाखड़ा, बड़ोह, कोट और बस्सी में करीब 18,000 खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली थी। विभाग ने इनकी कीमत करीब 35 करोड़ आंकी है। 25 फरवरी, 2018 को अमर उजाला ने मामले का खुलासा किया था।

मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के चलते यह केस विजिलेंस को सौंपा गया था। उसके बाद पहली बार विजिलेंस ने मामले में एफआईआर दर्ज की और कई चेकपोस्टों, वन कर्मचारियों के घरों के अलावा ठेकेदारों के यहां छापे मारकर साक्ष्य जुटाए थे।

इस दौरान पूरे वन क्षेत्र की निशानदेही कर काटे गए पेड़ों को चिह्नित किया गया। जांच के दौरान पता चला था कि खैर के पेड़ों को काटने के बाद वन अधिकारियों की मदद से उनके मोछे कर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की कत्था फैक्टरियों में भी भेजा गया, जहां से विजिलेंस ने पूरा रिकॉर्ड तलब किया।

डीएसपी विजिलेंस संजय के बोल 

केस पेचीदा था। वन भूमि का क्षेत्र भी लंबा था, इसलिए निशानदेही में समय लगा। दस्तावेज और साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। फाइल तैयार है, इसमें अभी तक 70 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें 15 वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी हैं। जून के अंत तक चार्जशीट दायर कर दी जाएगी। आरोपियों में और नाम शामिल हो सकते हैं। 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...