अल्प अवधि के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम किये जाएंगे आरम्भ

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 22 मार्च, राजीव जसबाल

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम कांगड़ा के जिला समन्वयक सुधीर भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा के चुनिन्दा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से अल्प अवधि के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ किये जा रहे हैं। जिला कांगड़ा के बेरोजग़ार युवाओं के लिये यह सुनहरी अवसर है।

उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई॰टी॰आई॰) शाहपुर, बैजनाथ, पालमपुर, गढ़जमूला, धर्मशाला, दौलतपुर, नैहरनपुख़र, ज्वाली, नुरपुर तथा डाडासीबा में यह प्रशिक्षण आरम्भ किये जा रहे हैं।

इन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में फिटर, पलम्बर जनरल, असिस्टेंट इलैक्ट्रीशियन, मशीनिगं टेक्निशियन, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, टैक वैल्डर जैसे अनेक जॉब रोल के प्रशिक्षण चलाये जाने वाले हैं। इन कोर्सेस में प्रवेश लेने के लिये अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है। कोर्स पूरा होने के बाद भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इन कोर्सेस को करने के पश्चात प्रशिक्षु स्वरोजगार व किसी भी संस्थान में रोजग़ार प्राप्त करने में सक्षम होंगे। रोज़गार के चाह्वान युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा रोजगार दिलवाने में भी सहायता प्रदान की जायेगी। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिये निकटतम आई॰टी॰आई॰ के प्रधानाचार्य से मिलें तथा इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिये आवेदन करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...