अमरनाथ के बाद अब डोडा में फटा बादल, मलबे में फंसे कई वाहन , राहत कार्य जारी

--Advertisement--

Image

श्रीनगर – ब्यूरो रिपोर्ट 

अमरनाथ गुफा में बादल फटने के बाद जो तबाही मची वो अभी थमी भी नहीं थी कि इसी बीच जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के ठाठरी में शनिवार को बादल फटने की घटना सामने आई है।

हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है , लेकिन बताया जा रहा है कि बादल फटने से मलबे में कई वाहन और घर दबे हैं।

जम्मू और कश्मीर के डोडा एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया कि तड़के करीब चार बजे ठाठरी टाउन के गुंटी वनक्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिली।

बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कीचड़ में कुछ वाहन फंस गए और राजमार्ग कुछ समय के लिए जाम हो गया, लेकिन अब इस पर यातायात की आवाजाही के लिए बहाल कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...