अभी भी वक़्त है कर्मचारी हित में OPS बहाल करे सरकार :-आज़ाद

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए एनपीएस कर्मचारियों का संघर्ष लगातार जारी है Iओ पी एस बहाली के लिए महासंघ के द्वारा अगली रणनीति तैयार कर ली गई हैI

न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के राज्य प्रवक्ता ओम आजाद ने मीडिया से विचार सांझा करते वक्त हुए बताया कि प्रदेश स्तर पर पुरानी पेंशन योजना बहाली के आंदोलन को तेज करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं जिसकी शुरुआत सभी जिलों में धरना प्रदर्शन करके की जाएगी I

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए अबकर्मचारियों द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगीI पुरानी पेंशन योजना की बहाली तक यह आंदोलन पूरे दमखम के साथ महासंघ द्वारा लड़ा जाएगा Iआज़ाद ने सभी कर्मचारियों से आवाहन किया कि अपने अधिकारों की इस लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग ले I

11 जून को होने वाले जिला चंबा के ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन के लिए उन्होंने कर्मचारिओं से अपने परिवार सहित आने की अपील की Iउन्होंने बताया कि मंजिल बहुत नजदीक है, सभी सरकारी कर्मचारी एकजुट हो जाएं और मिलकर एनपीएस रूपी दानव पर प्रहार करें I

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया किअब की बार जो जिला चम्बा में धरना होने जा रहा है उस धरने में सभी कर्मचारी अपने परिवार, रिश्तेदारों के साथ धरने में बैठने जा रहे है I

नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ महिलाएं धरने में शामिल होंगीI बुजुर्ग लोग लाठी के सहारे धरने में शिरकत करेंगेI गैर कर्मचारी संगठन, NGO,पंचायत प्रतिनिधि, BDC,जिला परिषद् सदस्य तथा बहुत सी संस्थाएं इस धरने के माध्यम से सरकार को सन्देश देंगे कि आम जनमानस के हित में OPS को बहाल किया जाए अन्यथा इस चुनावी वर्ष में वोट OPS के नाम पर ही दिया जाएगाI

आज़ाद ने बताया कि इस समय NPSEA के बैनर तले सभी कर्मचारी संगठन OPS की मांग को लेकर एकजुट हो चुके हैं जो अब अपने हक़ लेकर ही रहेंगेI

आज़ाद ने दो टूक शब्दों में बताया कि कर्मचारी कभी भी सरकार विरोधी नहीं रहा है I ना ही किसी राजनितिक पार्टी से सम्बन्ध रखता है कर्मचारी की कोई पार्टी नहीं होती वो निष्पक्ष तरीके से अपनी सेवाएं देश हित में देता है I

कर्मचारी दिन रात प्रदेश हित में अपना कर्तव्य निभा रहा है लेकिन जब अपना भविष्य NPS के गर्त में डूबता देखता है, तो गलत के खिलाफ आवाज़ उठाना कोई सरकार विरोधी कदम नहीं है I

अभी वक़्त है सरकार कर्मचारियों के लाखों परिवारों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेकर उनका सहयोग चुनावी वर्ष में ले सकती है अन्यथा कहीं देर ना हो जाएI

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...