अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल के निधन से हिमाचल में शोक की लहर, साेलन से था गहरा नाता

--Advertisement--

Image

सोलन, जीवन वर्मा

बॉलीवुड सहित छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल के निधन से हिमाचल में भी शोक की लहर दौड़ गई है। कोरोना के कारण उनके निधन की सूचना मिलने पर उनके फैन्स व हिमाचलवासी भी गम में डूब गए हैं। अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का हिमाचल प्रदेश से भी गहरा संबंध है।

उनका जन्म सोलन में वर्ष 1968 में हुआ था। भारतीय सेना से बतौर मेजर रिटायर होने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल को कोरोना संक्रमित होने के बाद बीते सप्ताह मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की सूचना मिलने पर उनके चाहने वालों ने उन्हें सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म के जरिए श्रद्धांजलि दी।

बिक्रमजीत कंवरपाल द लॉरेंस स्कूल सनावर से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद वर्ष 1989 में सेना में भर्ती हुए थे। उनका बचपन से अभिनेता बनने का सपना था। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपने बचपन के सपने को पूरा करने के लिए मुम्बई की ओर रुख किया व वर्ष 2003 में बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह कई फिल्मों व टीवी सीरियल्स में नजर आए और दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब पसंद किया। इसके अलावा बिक्रमजीत कंवरपाल ने कई वैब सीरीज में भी काम किया और बतौर सह अभिनेता अपनी एक अलग पहचान बनाई।

सेना में मेजर से बॉलीवुड का सफर
आगे की पढ़ाई डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से करने के बाद 16 दिसंबर 1989 में सेना ज्वाइन की। 13 साल तक सेना में मेजर के पद तक सेवाएं देने के बाद चाेट के कारण रिटायरमेंट ले ली थी। उसके बाद स्कूली समय से अपने अभिनय के शौक को पूरा करने के लिए 2003 में बॉलीवुड में एंट्री की।

अपने अभिनय की प्रतिभा लोहा उन्होंने मनवाया और सफल अभिनेताओं में जाने जाते थे। वह किंग खान से लेकर दबंग खान तक सभी के साथ अभियन कर चुके थे। पाप, आरक्षण, डॉन, जंजीर, क्रियेचर 3डी, 1971, ग्रेंड मस्ती, हे बेबी, हॉरर स्टोरी, रहस्य, प्रेम रत्न धन पायो, जब तक है जान, चांस पे डांस, जोकर, मर्डर 2, पेज 3, रॉकेट सिंह, क्या सुपर कूल हैं हम, डेंजर्स इश्क जैसी अनेकों फिल्मों धारावाहिकों व विज्ञापनों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...