दुराना – राजेश कुमार
पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने आज की राजनीति पर चुटकी लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति में अब वह युग धीरे धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है।
जब अग्रिम पंक्ति के लोग एक राजनीति दल की विचारधारा से सालों साल जुड़े रहते थे और विषेश परस्थितियों में ही दल बदलते थे।
लेकिन अब कुछ लोगों ने राजनीति को सिर्फ रोज रोटी का धंधा बना कर राजनीति करना शुरू कर दिया है। जिसमें सभी राजनीति दलों के छोटे और बड़े स्तर के लोग शामिल हैं।
हाल ही में हिमाचल के चुनावों का मूल्यांकन किया जाए तो चुनावों से ठीक 6 माह पूर्व अंदर खाते और बाहरी रुप से सत्तारुढ़ भाजपा के बहुत से अग्रिम पंक्ति के नेता जो अधिकतर भाजपा राज में ठेकेदारी से अपनी रोजी रोटी कमाया करते थे।
कांग्रेसी नेताओं के साथ अपनी वफादारियां दिखाते हुए भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने लग पड़े थे और कांग्रेस के सत्ता प्राप्ति होते ही, उन्हीं भाजपा से आए ठेकेदारों को कांग्रेस राज में प्राथमिकता के आधार पर ठेके मिलना शुरू हो गए हैं।
जबकि कांग्रेस से बरसों पूर्व जुड़े लोगों को किनारे किया जा रहा है और ऐसा ही सिलसिला भाजपा राज में होता भी देखा गया है। अतः इस प्रकार की विचारधारा के लोग किसी पार्टी हित में काम नहीं करते हैं।
बल्कि राजनीति अग्नि वीर के रूप में अपने भविष्य को लेकर पैसे कमाने का जुगाड़ बना कर बड़ी आसानी से राजनीति दलों की आंखों में धूल झोंक कर अपना उल्लू सीधा करके हर बार चुनावों के आखिरी बर्ष में अपने हित में पासा पलट लेते हैं।
अतः आर्मी अग्नि वीर सरकारी आदेशों से आर्मी से निकलकर फिर वे रोज़गार होते जाएंगे जबकि राजनीति अग्नि वीर अपनी सुविधा अनुसार एक दल से दुसरे राजनीति दल में शामिल होकर बड़े स्तर के नेताओं के साथ फोटो खिंचवा कर निरंतर पैसा कमाएंगे।

