अब तक की बड़ी खबर: धर्मशाला के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी और तत्कालीन ईओ महेश दत्त शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस,विजिलेंस थाना धर्मशाला में दर्ज हुआ मामला

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल की धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी और नगर परिषद धर्मशाला के तत्कालीन ईओ महेश दत्त शर्मा पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। तत्कालीन ईओ महेश दत्त शर्मा पर गलत तरीके से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

साथ ही पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी पर बेईमानी कर व्यर्थ लाभ देने के आरोप लगे हैं। मामला विजिलेंस थाना धर्मशाला में आज दर्ज किया गया है। मामला तत्कालीन नगर परिषद के कार्यालय के साथ बने भवन से जुड़ा है।

विजिलेंस को मामले की शिकायत मिली थी। विजिलेंस ने मामले जांच की और जांच रिपोर्ट विजिलेंस हेड क्वार्टर शिमला को सौंपी।

अब सरकार से नगर परिषद धर्मशाला के तत्कालीन ईओ महेश दत्त शर्मा के खिलाफ सरकार से अंडर सेक्शन 17ए ऑफ पीसी एक्ट के तहत मामले दर्ज करने की मंजूरी मिल गई है।

इसके बाद विजिलेंस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने की जानकारी एएसपी कम एसएचओ विजिलेंस थाना धर्मशाला बलबीर सिंह जसवाल ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...