अप्रैल की बर्फबारी से सेब बागीचे तबाह, ओले रोकने को लगाए नेट ही बन गए आफत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में अप्रैल में हो रबी बर्फबारी बागबानों के लिए परेशानी बन गया है। जिला शिमला में रात भर लगातार बारिश और बर्फबारी हुई है। आज सुबह से भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। जिला शिमला में आज सुबह रोहड़ू, रामपुर, नारकंडा, जुब्बल कोटखाई, फागू, ठियोग और कुफरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि और बर्फबारी भी हुई है, वहीं अभी भी बारिश का दौर जारी है।

वहीं, ऑरेंज अलर्ट के बीच रोहतांग दर्रा सहित भरमौर और पांगी की चोटियों पर बर्फबारी हुई। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिला के कई क्षेत्रों में बुधवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे में अब सेब बागवानों को चिंता सताने लग गई है।

इन दिनों सेब के पौधों में पिंक बड का समय था। फूल को ओले से बचाने के लिए नेट लगाए गए थे। लेकिन नेट पर बर्फ जमने के कारण वजन से ही सब के पौधों की टहनियां टूट गई हैं। जिला शिमला के फागू, कोटखाई और चौपाल में ओलावृष्टि भी हुई है। वहीं बारिश का दौरान सुबह से यहां पर जारी है।

जिला शिमला उपनिदेशक सुदर्शना नेगी के बोल

बागवानी विशेषज्ञ और जिला शिमला उपनिदेशक सुदर्शना नेगी का कहना है कि जहां पींक वर्डस सेब के पौधों में आए हैं और फूल खिल गए हैं उन क्षेत्रों के लिए बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश काफी नुकसानदायक है, लेकिन जिन लोगों ने पौधों में जालियां डाल दी हैं उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं होगा। इस समय बागवानों को पौधों के नीचे पानी जमा नहीं होने देना पड़ेगा। ज्यादा नमी के कारण भी फूल झड़ सकते हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।

वहीं किसान भी इस बारिश से नुकसान झेल रहे हैं। दरअसल इन दिनों जिला शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में मटर की फसल तैयार हो गई है। लेकिन बारिश के कारण अब इस फसल को बचाना किसानों के लिए मुसिबत बन गया है। वहीं टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च और अदरक की फसल के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद भी बताई जा रही है। क्योंकि इन फसलों के लिए यह बारिश बरदान है। लेकिन ओलावृष्टि इस फसल को भी तबाह कर रहा है।

बारिश से होने लगा लैंड स्लाइड

लगातार बारिश के कारण लैंड स्लाइड भी शुरू हो गया है शिमला शहर के चमियाणा अस्पताल की ओर जाने वाली मुख्य सडक़ पर जगह जगह लैंड स्लाइड हुआ है। इससे आज सुबह मरीजों को भारी बारिश के बीच पैदल ही अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और सडक़ बहाल करने का काम कर रही है। कर्मचारियों का कहना है कि लैंड स्लाइड भारी मात्रा में हुआ है ऐसे में रोड को बहाल करने के लिए अभी पूरा दिन लग सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने साउथ एशियन यूथ टेबल टेनिस प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, पांच देशों के खिलाड़ी लेंगे भाग

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी...

मेडिकल कॉलजों के फ्रोफेसर्ज की रिटायरमेंट एज अब 65 साल, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ऐलान

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य...