वतौर मुख्यातिथि एसडीएम कांगड़ा ने शिरकत की।
लंज/शाहपुर – अमित शर्मा
अपर लंज पंचायत द्वारा आज महाविद्यालय लंज के हाल में महिला ग्राम सभा का आयोजन पंचायत प्रधान रेखा देवी की देखरेख में किया गया।
जिसमें वतौर मुख्यातिथि एसडीएम कांगड़ा नवीन कंवर व खंड विकास अधिकारी कांगड़ा देवेंद्र जनौरिया ने शिरकत की। साथ ही कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान, राज्य समन्वयक नशा निवारण हिमाचल प्रदेश संगीता खुराना मौजूद रहे।
सवसे पहले कालेज की छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिवाली, साक्षी जंवाल, नेहा सहित बहुत से वच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया।
वहीं खंड विकास अधिकारी कांगड़ा ने कहा कि चंगर क्षेत्र के विकास के लिए किसी प्रकार की कसर नहीं छोडी जाएगी।
उन्होने कहा कि युवाओं को रोजगार, विभिन्न प्रकार की पैंशन, मकान वनाने सहित बहुत सी योजनाओं की जानकारी ग्राम सभाओं में वताई जाती है जिनका फायदा लोगों को लेना चाहिए अगर फिर भी उनके काम नहीं होते है तो वह उनसे संपर्क कर सकते है।
वहीं डीएसपी कांगड़ा ने नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया व वच्चों से मित्रता का व्यवहार रखने के वारे में प्रेरित किया वच्चों पर नजर रखने व मित्रता का व्यवहार करने से ही नशों से दूर रखा जा सकता है।
ड्रग्स फ्री नंवर के वारे में भी उन्होने विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा कि स्वस्थ समाज की कल्पना तभी की जा सकती है जव युवाओं को नशों से दूर रखा जाऐगा।
वहीं एसडीएम कांगड़ा नवीन कंवर ने सभा में मौजूद महिलाओं व युवाओं को पशु पालन,नगदी फसलों व कौन कौन सी ट्रेनिंग करवाई जाती है, इसके वारे में विस्तार से जानकारी दी है।
उन्होने महिलाओं को सशक्त करने व शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया उन्होने सरकार की तरफ से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी साथ ही संगीता खुराना ने छात्रों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होने कहा कि मैं खुद नशाखोरों के खिलाफ कई वार गवाही दे चुकी हूं। इस प्रकार के नशाखोरों पर सवको नजर रखनी चाहिए व पुलिस प्रशासन के सुचित करना चाहिए ताकि युवाओं को नशों से दूर रखा जा सके। उन्होने वेटी पढाओ वेटी वचाओ पर भी विस्तृत जानकारी दी ।
इस मौके पर आए हुए सभी मुख्यातिथियों को पंचायत प्रधान अपर लंज रेखा देवी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान समाज में अच्छा काम करने वाली चंगर संघर्ष सेवा समिति, स्वयं सहायता समुहों, महिला मंडलों व सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
इस मौके कार्यकारी प्राचार्य व्रिजेश भूषण,नायव तहसीलदार हारचक्कियां डीसी राणा, पूर्व प्रधान जोगिंद्र सिंह, सुमन मेहरा चंगर संघर्ष सेवा समित के प्रधान जनम सिंह गुलेरिया, वीडीसी सदस्य प्रितम सिंह, रणजीत सिंह वग्गा, दशहरा व रामलीला कमेटी प्रधान विनोद चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्राम पंचायत की बहुत सी महिलाऐं मौजूद रही।

