अपने ही विभाग की लापरवाही का शिकार हुआ सेवानिवृत्त अधिकारी, परिवार सहित घर छोड़ने को मजबूर

--Advertisement--

अपने ही विभाग की लापरवाही का शिकार हुआ सेवानिवृत्त अधिकारी, परिवार सहित घर छोड़ने को मजबूर

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला में उपमंडल के धौलाकुआं में बिजली बोर्ड से सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त सोम चंद को बिजली बोर्ड की लापरवाही के कारण परिवार सहित घर को छोड़कर दूसरी जगह रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि धौलाकुआं में उनका पुराना मकान है।

मकान के ऊपर से 33 केवी की बिजली की लाइन जा रही है जो की मकान के छत से मात्र 3 फुट की ऊंचाई पर है। इस कारण छत पर जाना मुश्किल है। हमने 33 केवी के पोल की उंचाई 9 मीटर की जगह 13 मीटर करने के लिए दिसम्बर 2023 को अधीक्षण अभियन्ता को ज्ञापन सौंपा था। विधुत बोर्ड के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। लेकिन इसके बाद भी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया।

फिर जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी गई। उसके बाद अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता मौके पर आए और रिपोर्ट लेकर चले गए। लेकिन उसके बाद फिर मुड़कर नहीं देखा गया। उन्होंने बताया कि खतरे को देखते हुए वह परिवार सहित घर को छोड़कर रामपुर बंजारन रहने को मजबूर हैं।

धीक्षण अभियंता डीएस ठाकुर के बोल

विद्युत बोर्ड नाहन के अधीक्षण अभियंता डी.एस. ठाकुर ने बताया कि इस बारे में अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट लेकर जल्द संज्ञान लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...