
राजीव जस्वाल (काँगड़ा) :
स्वास्थ्य समिति (नेशनल हेल्थ मिशन) अनुबंध कर्मचारी संघ जिला काँगड़ा के अध्यक्ष डॉ विकास व् सेक्टरी शालिनी शर्मा ने काँगड़ा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पिछले 20-22 वर्षों कार्य कर रहे लगभग 2000 के करीब कर्मचारियों के लिए नियमतिकरण की स्थाई निति या रैगुलर पे स्केल लागू करने का अलटीमेटम दिया गया है।
जिसमें 25 जनवरी तक का समय दिया गया है। अगर प्रदेश सरकार इस तय तिथि तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो ये कर्मचारी 2 फरवरी को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर जाने के लिए विवश होंगे।
इसकी प्रतिलिपि सभी जिलाधीश, जिला पुलिस अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को की गई है। डॉ विकास ने बताया कि सरकार को भेजे गए इस अल्टीमेटम लैटर में निम्न बातों पर ध्यान देने के लिए कहा गया है,
1) वर्ष 1997 से लेकर आज तक 23-24 वर्षों से सरकार की चक्की में पिस रहे अनुबंध कर्मचारियों के लिए कोई नीति नहीं बना पाई.
2) न्यूनतम वेतन पर सेवाएं देने पर वर्ष 2016 में कैबिनेट स्तर पर रैगुलर पे स्केल की नोटिफिकेशन जारी हुई थी, जिसे मात्र मैडिकल कालेज में ही कुछ एक कर्मचारियों के लिए लागू किया गया है और इन्हें आज तक इससे वंचित रखा गया है।
3) आज तक किसी भी बजट में हमारे कर्मचारियों के लिए राज्य फंड मुहैया करवाने में सरकार बिफल रही है।
4) ईसी की मीटिंग को हुए दो महीने हो चुके हैं और जो प्रपोजल विभाग ने बनाया था वो अभी तक सरकार भारत सरकार को भेजने में भी नाकाम रही है।
5) जे सी सी की मीटिंग हुए डेढ़ महीने बीतने के बाद भी इस फाईल के लिए कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
6) जब राज्य में इन कर्मचारियों के लिए कोई एच आर पोलिसी नहीं है तो इन कर्मचारियों के लिए सेवा निवृत्ति की उम्र 58 वर्ष की नोटिफिकेशन कैसे की गई।
7) इन कर्मचारियों की नियुक्ति प्रोपर चैनल की गई है जिसमें विज्ञापन, कमेटी एवं रोस्टर प्रणाली को ध्यान में रखा गया था तो आर एंड पी रूल बनाने में सरकार विफल रही है।
8) इन कर्मचारियों के बल पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदेश सरकार राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार भी ले चुकी है।
9) दिन रात अपनी सेवाएं ईमानदारी से देने के बाबजूद भी इन कर्मचारियों की अनदेखी हुई है, लेकिन अब ये कर्मचारी आंदोलन का रुख के लिए भी तैयार है।
इस मोके पर अध्यक्ष डॉ विकास ,सेक्टरी शालिनी शर्मा, डॉ मुनीश ,डॉ पूजा, केवल सिंह राणा,शालिनी राणा, रंजू, सुमन, अनुराधा आदि मौजूद रहे।
