अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चालक सहित 2 की मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पांवटा साहिब के धौला कुआं के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अभी तक सामने आई जांच में पता चला है कि ट्रक में कुल तीन लोग सवार थे। जिनमें दो लोग लिफ्ट लेकर ट्रक में बैठे थे।

लेकिन धौला कुआं के पास ओवरस्पीड होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोगों को ग्रामीणों की मदद से अचेत हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया।

जहां जांच के पश्चात चिकित्सकों ने 2 को मृत घोषित कर दिया, जबकि 1 घायल का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं माजरा पुलिस थाना से टीम मौके पर जांच में जुट गई है। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...