अध्यक्ष पद संभालते ही केंद्र सरकार पर बरसे खडग़े, भाजपा सरकार की अराजकता का देंगे मुंहतोड़ जवाब

--Advertisement--

Image

खडग़े का बड़ा एक्शन; सीडब्ल्यूसी भंग, नई कमेटी में थरूर को जगह नहीं, दिग्विजय शामिल, कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी बड़े फैसले लेने के लिए बनाई 47 सदस्यीय स्टीयरिंग कमेटी

नई दिल्ली – व्यूरो रिपोर्ट

मल्लिकार्जुन खडग़े बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष को पद संभालते ही एक्षन माड में आ गए हैं। उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को भंग करते ह सीडब्ल्यूसी के बदले 47 सदस्यों की स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान किया।

इसमें सोनिया गांधी, डा. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत 47 लोगों को शामिल किया गया है। हालांकि टीम में खडग़े के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले शशि थरूर को जगह नहीं मिली है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी कमेटी में शामिल किया गया है। बता दें कि सीडब्ल्यूसी कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च कार्यकारी संस्था है।

खडग़े के ऐलान के बाद अब नई स्टीयरिंग कमेटी ही पार्टी संगठन से जुड़े बड़े फैसलों पर मुहर लगाएगी। इससे पहले कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपनी अराजकता के कारण देश के समक्ष कई चुनौतियां पेश कर दी हैं और कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार राजनीतिक दल का सदस्य होने के नाते देश के लिए संकट पैदा कर रही इन चुनौतियों को मुंहतोड़ जवाब देना है।

श्री खडग़े ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र देने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर सीधा हमला किया और कहा कि सरकार की अराजक नीतियों के कारण देश एवं समाज के समक्ष संकट पैदा हो गए हैं और कांग्रेस एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते इन सब चुनौतियों का मुंहतोड़ जवाब देगी।

अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनके सम्मान में आयोजित इस समारोह को अपने लिए गर्व का विषय बताते हुए श्री खडग़े ने कहा कि पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता को यह गौरव हासिल हुआ है कि वह उस महान पार्टी का दायित्व संभाल रहे हैं, जिसको महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, जगजीवन राम जैसी महान राजनीतिक विभूतियों को आगे बढ़ाया है।

कांग्रेस ने राष्ट्र निर्माण में जो महान भूमिका निभाई है, उसको बनाए रखना कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है, इसलिए पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए जो भी कदम वह उठाएंगे, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को उनके साथ आगे बढक़र उनका उत्साह बढ़ाना होगा। श्री खडग़े ने पार्टी की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने निस्वार्थ भाव से कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम किया है।

श्रीमती गांधी के कारण ही देश की जनता को मनरेगा, सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा जैसे अधिकार मिल सके हैं। भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि वह इस यात्रा में हर वर्ग के व्यक्ति से मिलकर उससे बातचीत कर रहे हैं और उनके सलाह मशवरा कर रहे हैं।

पार्टी के लिए इसे बहुत बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि भारत जोड़ो यात्रा में हर रोज हजारों लोग शामिल हो रहे हैं। इससे पार्टी में नई ऊर्जा पैदा हो रही है और कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के नाते वह इस ऊर्जा को बेकार नहीं होने देंगे। इस मौके पर पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े ने समारोह में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया।

50 साल से कम उम्र के नेता संभालेंगे 50 फीसदी पद

कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कमान संभालते ही ऐलान किया कि संगठन के 50 प्रतिशत पदों को 50 साल के कम उम्र के नेताओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। खडग़े ने कहा कि उदयपुर अधिवेशन में इसको लेकर प्रस्ताव पास किया गया था। अब उस पर अमल किया जाएगा। वह जल्द ब्लॉक तथा जिला स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्तियों का काम पूरा करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...