अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी और स्कूल के प्रिंसिपलओं के साथ बैठक

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

पुलिस थाना बद्दी के अन्तरगत आने वाले स्कूलों के प्रधानाचर्यों के साथ कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी में एक बैठक का आयोजन किया गया ।

बैठक की अध्यक्षता नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा की गई जिनके साथ प्रभारी पुलिस थाना, बद्दी व प्रभारी यातायात ईकाइ बद्दी भी मौजूद रहे।

बैठक में विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिनिधियों द्वारा पुलिस जिला बद्दी में यातायात सम्बन्धित विभिन्न समस्याएं सांझा की गई जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा सभी स्कूलों के प्रतिनिधिओं से

निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा की गई

  • पुलिस जिला बद्दी के सभी स्कूलों द्वारा बच्चों को गंतव्य पर छोडने तथा बस ठहराव हेतू निश्चित स्थानों का चयन करना चाहिए ताकि जगह-जगह स्कूल बसों को न रोका जाए तथा बच्चों की सुरक्षा हेतू उक्त स्थानों पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जा सके ।
  • पुलिस जिला बद्दी में स्थित स्कूलों को आपसी सहयोग से स्कूलों को खोलने व बंद करने के समय में कम से कम 15 मिनट का फेर बदल करने बारा चर्चा की गई ।
  • बैठक में स्कूल प्रतिनिधियों द्वारा बद्दी फेस 1, 2 में सड़क पर अतिक्रमण की समस्या का मुद्दा उठाया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा कार्यावाही करने का आश्वासन दिया गया तथा अपील की गई कि वे इस रूट पर केवल छोटी स्कूल बसों को भेजना सुनिश्चित करें ।

इसके अतिरिक्त बैठक में बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिमाचल प्रदेश व भारत सरकार द्वारा समय समय पर जारी किए गए मापदण्डों पर भी चर्चा की गई ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...