अतिक्रमण से सिकुड़ीं चंबा की सडक़ें

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

शहर में अनाधिकृत रेहड़ी-फड़ी के मक्कडजाल और दुकानदारों के अतिक्रमण से आवाजाही रिस्की होकर रह गई है। अतिक्रमण से सिकुड़ी शहर के मुख्य बाजार की सडक़ों पर आवाजाही के दौरान राहगीरों के साथ सावधानी हटी दुर्घटना वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।

पूर्व में मेन बाजार में कई राहगीर तेज गति से दौड़ते वाहनों की चपेट में आकर चोटिल होकर मैडिकल कालेज में उपचार के लिए पहुंच चुके हैं। ऐसे में अगर जल्द शहर से अनाधिकृत रेहड़ी फडिय़ों को हटाने के साथ ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में न लाई गई तो आगामी दिनों में राहगीरों की मुश्किलें ओर बढ जाएंगीं।

इन दिनों शहर के मुख्य बाजार में हालात यह है कि जहां दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों से बाहर सडक़ों पर सजा रखा है वहीं जगह-जगह अनाधिकृत तरीके से रेहड़ी- फड़ी वाले डेरा जमाए बैठे हैं। इससे शहर की सडक़ें अतिक्रमण की जद में आकर सिकुड़ गई है।

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ गाहे-बेगाहे पुलिस व नगर परिषद अभियान चलाकर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर रही है। प्रशासन व नगर परिषद के इस ढुलमुल रवैये के चलते अतिक्रमणकारियों के हौंसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। शहर के मेन बाजार का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा होगा, जोकि दुकानदारों व रेहड़ी फड़ी वालों के अतिक्रमण से बचा हो।

इतना ही नहीं शहर में चिंहित पार्किग स्थलों पर भी दुकानदारों व इनके पास काम करने वालों का कब्जा होकर रह गया है। इसके चलते बाहरी जगह से खरीददारी के लिए बाजार आने वाले लोगों को वाहन पार्क करना चुनौती बनकर रह गया है। शहरवासियों ने शहर की सडकों को रेहड़ी-फड़ी और दुकानदारों के अतिक्रमण से मुक्त करवाने के लिए प्रशासन व नगर परिषद से अभियान छेडऩे का आग्रह किया है।

सडक़ों पर सजा दुकान का सामान

इन दिनों शहर के मुख्य बाजार में हालात यह है कि जहां दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों से बाहर सडक़ों पर सजा रखा है वहीं जगह-जगह अनाधिकृत तरीके से रेहड़ी- फड़ी वाले डेरा जमाए बैठे हैं। इससे शहर की सडक़ें अतिक्रमण की जद में आकर सिकुड़ गई है।

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ गाहे-बेगाहे पुलिस व नगर परिषद अभियान चलाकर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर रही है। प्रशासन व नगर परिषद के इस ढुलमुल रवैये के चलते अतिक्रमणकारियों के हौंसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। शहर के मेन बाजार का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा होगा, जोकि दुकानदारों व रेहड़ी फड़ी वालों के अतिक्रमण से बचा हो।

इतना ही नहीं शहर में चिंहित पार्किग स्थलों पर भी दुकानदारों व इनके पास काम करने वालों का कब्जा होकर रह गया है। इसके चलते बाहरी जगह से खरीददारी के लिए बाजार आने वाले लोगों को वाहन पार्क करना चुनौती बनकर रह गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...