अटाहड़ा में पुलिस ने पकड़े खैर के मोछे, गंगथ पुलिस द्वारा लगाए नाके के दौरान पकड़े खैर तस्कर

--Advertisement--

अटाहड़ा में पुलिस ने पकड़े खैर के मोछे, गंगथ पुलिस द्वारा लगाए नाके के दौरान पकड़े खैर तस्कर, पुलिस ने खैर के मोछे और ट्रक को लिया कब्जे में, चालक फतेहपुर निवासी के खिलाफ धारा 379 व वन अधिनियम की धारा 41,42 के तहत किया गिरफ्तार, करीब ढाई लाख बताई जा रही खैर के मोछों की कीमत।

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

थाना क्षेत्र नूरपुर के तहत अटाहड़ा चौक में गंगथ पुलिस चौकी द्वारा लगाए गए एक नाके के दौरान पुलिस की टीम ने एक ट्रक में खैर के मौछे जब्त किए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि गंगथ पुलिस चौकी की टीम ने सुबह अटाहड़ा चौक पर नाका लगाया हुआ है।

नाके के दौरान ट्रक नंबर एचपी 71-2154 की जब तलाशी ली गई तो ट्रक खैर के मौछों से भरा हुआ पाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक राजेश कुमार निवासी संतवां ( फतेहपुर)  को धारा 379 व वन अधिनियम की धारा 41,42 के तहत गिरफ्तार करके खैर के मौछों व ट्रक को जब्त कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम द्वारा पकड़े गए खैर के मौछों की कीमत करीब अढ़ाई लाख रुपये आंकी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुक्खू की बेरोजगारों को सौगात: हिमाचल में भरे जाएंगे पंचायत सचिवों के पद,ई-टैक्सी पर 50% अनुदान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

Himachal Budget 2026: किसान आयोग का होगा गठन, हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए करने का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को उनकी...

सुक्खू सरकार की पर्यटन क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं, जानें नया मास्टरप्लान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वित्तीय भविष्य के लिए आज...