अटल टनल में जल्द लगेगी ‘सोनिया गांधी’ के नाम की पट्टिका, स्थान चिन्हित

--Advertisement--

Image

मनाली,15 दिसंबर – आदित्य 

भाजपा व कांग्रेस में चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अटल टनल रोहतांग से जुड़ी शिलान्यास पट्टिका लगाने की हलचल तेज हो गई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशों के बाद मनाली प्रशासन ने शिलान्यास पट्टिका लगाने के लिए स्थान को भी चिन्हित कर लिया है। शुक्रवार को शिलान्यास पट्टिका को लगाने की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस के इस फैसले पर लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक व पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मार्कंडेय ने कहा कि अटल टनल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। उन्होंने वर्ष 2000 में इसकी घोषणा कर दी थी, जबकि 2001 में आधारशिला रखी गई थी।
उधर, लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने अटल टनल के लिए 13 करोड़ की व्यवस्था की थी।

वहीं, सोनिया गांधी ने इसकी आधारशिला रखी थी। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही शिलान्यास पट्टिका को हटा दिया गया।

आपको बता दें कि दुनिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित सबसे लंबी टनल का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। कुछ दिनों बाद ही वहां से कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को हटा दिया गया था।

हालांकि कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया था, लेकिन उनके आरोप है कि भाजपा की सरकार ने उनकी इस मांग को अनसुना कर दिया था।

लिहाजा अब सूबे में कांग्रेस की सरकार बनते ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस शिलान्यास पट्टिका को वापस स्थापित करने के आदेश जारी किए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...