अटन टनल के पास गिरा बर्फ का पहाड़; मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, मशीनरी लेकर पहुंचा BRO

--Advertisement--

Image

कुल्लू – अजय सूर्या

सोलंगनाला से अटल टनल मार्ग पर स्नो गैलरी के पास फिर हिमस्खलन हुआ है। 2 दिन में यह दूसरी घटना है। हालांकि हिमस्खलन के समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजरा रहा था लेकिन इस घटना से लाहौल आने-जाने वाले राहगीरों सहित अटल टनल की ओर जाने वाले पर्यटक वहान चालकों की चिंता बढ़ गई है।

बीआरओ ने सोलंगनाला से अटल टनल के साऊथ पोर्टल तक 13 स्थान हिमस्खलन के लिए चिन्हित किए हैं, इनमें 2 बड़ी स्नो गैलरी जबकि एक छोटी स्नो गैलरी का निर्माण किया है, जबकि कुछ स्थानों पर स्टील की सुरक्षा दीवारें लगाई हैं, जिनसे हिमस्खलन की गति धीमी हो जाने के कारण नुक्सान नहीं हो रहा है।

शुक्रवार को हुए हिमस्खलन से लगभग आधा घंटा मार्ग बंद रहा। आधे घंटे के भीतर बीआरओ ने सड़क बहाल कर ट्रैफिक सुचारू कर दी। पुलिस ने बुधवार से ही पर्यटकों को टनल तक जाने की अनुमति दी है।

हिमपात के बाद डीजीआरई ने पहले ही हिमस्खलन की आशंका जाहिर की है, जिसके बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति प्रशासन सतर्क है। मनाली थाना प्रभारी मुकेश राठौर ने सैलानियों से आग्रह किया कि जान जोखिम में न डालें। जब पुलिस सोलंगनाला में रोके तो उनका सहयोग करें।

एसडीएम मनाली सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि 2 दिनों के भीतर हिमस्खलन की यह दूसरी घटना है। उन्होंने कहा कि सभी परिस्थितियों को जांचने व परखने के बाद ही पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे भेजा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...