अजीत मैमोरियल धौलाधार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल योल कैंट में क्रिसमस की मची धूम
हिमखबर – डेस्क
अजीत मैमोरियल धौलाधार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल योल कैंट में आज क्रिसमस के समारोह का आयोजन किया गया। छोटी कक्षाओं के सभी बच्चों ने आज सेंटा क्लॉज बन कर आए हुए थे।

स्कूल प्रबंधक और अध्यापकों द्वारा बच्चों को भगवान यीशु के बारे में बताया गया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया और अंत में बच्चों को आकर्षक उपहार दे कर स्मानित किया गया ।
स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों ने बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

