अग्नीपथ योजना से अधिक युवाओं को सेना में जाने का मौका मिलेगा, जिससे बेरोजगारी भी दूर होगी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर के भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के 4 मण्डलों के कन्वीनर व जिला कार्यकारणी की बैठक का आयोजन सर्किट हाउस बिलासपुर में जिला अध्यक्ष कन्वीनर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल रूपेंद्र चंदेल की अध्यक्षता में की गई । वैठक में जिला तथा मंडल की भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी ने भाग लिया ।

उन्होंने भारत सरकार की अग्नीपथ योजना का समर्थन किया और कहा की बहुत अच्छी योजना है जिसमें देश व प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को सेना में जाने का मौका मिलेगा जिससे बेरोजगारी भी दूर होगी ।

उन्होंने इसका आमजन से सहयोग करने की अपील की इस योजना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी युवाओं को रोजगार के बहुत अवसर मिलेंगे ।

बैठक में सेवानिवृत्त सैनिकों को प्रदान की जा रही ईसीएच सुविधा का लाभ लेने का आग्रह किया । इस योजना में सैनिकों के परिवार के सदस्यों को भी स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है उन्होंने ईसीएच से अपना तथा परिवार का रूटीन में चेक करवाने का भी आग्रह किया ।

बैठक में कारगिल दिवस को मनाए जाने वाले कार्यक्रम के बारे में भी चर्चा की गई उन्होंने बताया इस बार भाजपा द्वारा सभी मंडलों में कारगिल दिवस मनाया जाएगा ।

उन्होंने इस निर्णय का स्वागत किया और कहा की भाजपा की सराहनीय पहल हैI जिससे शहीदों को सम्मान मिलेगा । इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक सेवानिवृत्त सैनिकों से भाग लेने का आग्रह किया ।

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी से सर्जेंट बसंत राम ठाकुर , सूबेदार ईश्वर सिंह , सुवेदार मंगल सिंह , सूबेदार लेख राम , हवलदार दिलीप कुमार , कैप्टन परमजीत सिंह , राकेश कुमार ,मंडल के कन्वीनर कैप्टन हरबंस लाल भाभौरिया , सूबेदार मेजर प्रेम सिंह मन्हास , ओनरी कैप्टन सुरजीत सिंह , सूबेदार जोगिंदर शर्मा , उपस्थित थे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...