नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायत नंदपुर भटोली के होनहार युवा अंशु गुलेरिया सुपुत्र कर्म देव गुलेरिया जो की केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट पद पर तैनात हुए। अंशु गुलेरिया की इस बडी कामयाबी पर समस्त क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया।

अंशु गुलेरिया की प्रारंभिक शिक्षा आदर्श भारती पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां, हाई सेकेंडरी की शिक्षा G.A.V. पब्लिक स्कूल कांगड़ा ब ग्रेजुएशन CSK हिमाचल प्रदेश एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से पूर्ण की गई।

अंशु गुलेरिया द्वारा इस बड़ी सफलता का श्रेय माता अनिता कुमारी, पिता कर्म देव गुलेरिया, दादा हरबंस गुलेरिया, दादी मां वीना कुमारी, नाना – नानी ब अपने गुरुजनों को दिया गया ।

