मंडी – अजय सूर्या
केंदीय रिजर्व सुरक्षा बल में झारखंड के सीलन गुमला बटालियन में तैनात सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी पंचायत के न्यूल गांव के 38 वर्षीय हवलदार संजय कुमार द्वारा ड्यूटी पर 27 नवंबर को अपनी बंदूक से गोली मार आत्महत्या करने उपरांत उनकी पार्थिव देह बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा।
घर में चीखों-पुकार मच गया और उपस्थित हर एक व्यक्ति की आंख नम हो उठी। सीआरपीएफ जवानों ने जवान को श्रद्धांजलि दी। हिंदू रीति-रिवाज के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

