अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल बी मैचों का कांगड़ा नगर परिषद ग्राउंड में हुआ शुभारम्भ

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल बी के मैचों की शुरुआत कांगड़ा नगर परिषद के ग्राउंड में हुई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश बॉस्केटबॉल एसोसिएशन के स्टेट सेक्रेटरी अजय सूद ने शिरकत की ।

ग्राउंड में पहुंचने पर एमसीएम डीएवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया । मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया ।

प्रतियोगिता का पहला मैच राजकीय महाविद्यालय मटोर और राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के बीच होना तय था, लेकिन राजकीय महाविद्यालय मटोर की टीम के ग्राउंड में न पहुंचने की स्थिति में राजकीय महाविद्यालय ढलियारा की टीम ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया ।

प्रतियोगिता का दूसरा मैच एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा और राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ के बीच खेला गया।
इस मैच में डी.ए.वी. महाविद्यालय कांगड़ा के कप्तान आर्यन शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया।

कप्तान का यह फैसला गेंदबाजों ने सही साबित कर दिया और राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ की पूरी टीम 15 ओवरों में मात्र 61 रन के स्कोर पर सिमट गई । बैजनाथ की तरफ से दिनेश ने 22 रनों का योगदान दिया । दिनेश के अतिरिक्त कोई भी खिलाड़ी दहाई के अंक तक नहीं पहुंचा । आर्यन शर्मा, विशाल और विवेक ने 2-2 विकेट, संदर्भ और साजन ने 1-1 विकेट हासिल किया ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने अरुजय के 31 और जतिन कालरा के 12 रनों की बदौलत मात्र 6 ओवरों में 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की ।

डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा का अगला मुकाबला बुधवार को राजकीय महाविद्यालय ढलियारा की टीम के साथ खेला जाएगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...