
कोटला – स्वयम
ज्वाली विधानसभा के तहत पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भाली में अंतराष्ट्रीय ओजोन दिवस मनाया गया। जिसमे पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश सपेहिया ने कहा की सूर्य के प्रकाश के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। लेकिन यदि ओजोन परत नहीं होती तो फिर सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा पृथ्वी पर जीवन के लिए बहुत अधिक होगी।
यह स्ट्रेटोस्फेरिक परत सूरज की सबसे हानिकारक अल्ट्रावायलेट रेडिएशन से पृथ्वी को बचाती है। उन्होंने ओजोन-घटाने वाले एजेंटों के उपयोग और ग्लोबल वार्मिग की रोकथाम में योगदान देने का आह्वान किया।
इस मौके पर द्रोणाचार्य बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु ,स्कूल स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।
