
लंज – निजी संवाददाता
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपर लंज पंचायत प्रधान रेखा देवी ने अपनी पंचायत की आशा वर्करों,महिला मंडल प्रधानों व आंगनवाडी वर्करों व अच्छा काम कर रही । स्वयं सहायता समुहों की कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
इस मौके पर पंचायत प्रधान ने महिलाओं को कहां कि उनको आगे आकर अपने वच्चों वेटियों को अत्मनिर्भर वनाने के प्रयास करने चाहिए व उनको उच्च शिक्षा प्रदान करने के वाद ही शादी के वारे में सोचना चाहिए। उन्होने महिलाओं को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के वारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर सिम्मी धीमान, शालू देवी, ज्वाला महिला मंडल प्रधान शारदा धीमान,महिला मंडल फेरा प्रधान सीमा कुमारी, शक्ति महिला मंडल रागिनी देवी, महिला मंडल कोडियां की राज कुमारी,सुजाता देवी, सरोज कुमारी, नीशा देवी, मोनिका, तिलको देवी,रूवी देवी,सुनीता देवी, आदि गणमान्य महिलाओं को सम्मानित किया।
