सिक्योरिटी गार्ड्स व सुपरवाइजर के 100 पदों को भरने के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एसआईएस इंडिया लिमिटेड के रीजनल ट्रेनिंग सेंटर शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 100 (नियमित) पदों को भरने के लिए जिला ऊना में भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए एसआईएस कंपनी के भर्ती अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि ये शिविर 6 दिसम्बर को बीडीओ कार्यालय अम्ब, 7 दिसम्बर को बीडीओ बंगाणा तथा 9 दिसम्बर को बीडीओ हरोली में लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 19-40 वर्ष निर्धारित की है, जबकि शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं या इससे अधिक होनी अनिवार्य है। उम्मीदवार की शारीरिक ऊंचाई कम से कम 168 सेमी और वजन 55-95 किलोग्राम होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को भर्तीस्थल पर ही कॉल लेटर दिए जाएंगे। तत्पश्चात 26 दिन के प्रशिक्षण के बाद हिमाचल व चण्डीगढ़ में पोस्ट किया जाएगा। इस पद के लिए मासिक वेतन 17500-19500 दिया जाएगा। इसके अलावा पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, इंश्योरेंस, इपीएफ, ईएसआईसी, बोनस जैसी अन्य सुविधाएँ भी दी जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि को सुबह 10ः30 बजे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित भर्तीस्थल पर पहुँचना सुनिश्चित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...