खराब मौसम के कारण प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर लगाई रोक, डल झील पर बर्फबारी

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा को खराब मौसम के कारण रोक दिया गया है। खराब मौसम के कारण प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर रोक लगा दी है। राधाष्टमी के पवित्र स्नान के लिए निकले श्रद्धालुओं को भी विभिन्न पड़ावों पर ही रोक दिया गया है। साथ ही यात्रा पर निकले अन्य श्रद्धालुओं को भी जान जोखिम में डाल आगे न जाने की सलाह दी गई है।

चंबा में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। वही पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फ के फाहे भी गिर रहे हैं। कैलाश पर्वत पर भी बारिश के बीच बर्फ गिरने का क्रम जारी है। ऐसे में मौसम के खराब रुख को देखते हुए जिला प्रशासन ने फ़िलहाल यात्रा पर रोक लगा दी है। अब मौसम साफ होने पर ही श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी।

जन्‍माष्‍टमी के छोटे न्‍हौण पर भी मणिमहेश डल झील व गौरकुंड में बर्फबारी हुई थी। इस दौरान भी प्रशासन ने लोगों को पीछे हटने का आदेश दे दिया था। वहीं, मण‍िमहेश डल झील पर मौजूद सभी लोगों को गौरीकुंड पहुंचा दिया गया था। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

राधाष्‍टमी का न्‍हौण 13 सितंबर को है। बड़े न्‍हौण के लिए संचुई के चेलों सहित कुछ श्रद्धालु ही मणिमहेश का रुख करेंगे। कोविड महामारी के कारण इस बार प्रशासन ने यात्रा पर रोक लगाई हुई है। लेकिन डल झील में गंगा जल प्रवाहित करने जाने वाले व विभिन्‍न चेलों को जाने की अनुमति है। लेकिन अब बड़े न्‍हौण से ठीक पहले मौसम खराब होने के कारण प्रशासन ने यात्रा पर रोक लगा दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...