VIP काफिले को मंदिर में दर्शन कराने के लिए 5 घटें बंद रखी सड़क, पुलिस को झेलना पड़ा लोगों का विरोध

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

वीआईपी काफिले की मूवमेंट के चलते कमरुनाग जालपा शिकारी सड़क पर सैलानियों और श्रद्धालुओं को घटों जाम में फंसना पड़ा है। पुलिस ने वीआईपी काफिले को मंदिर में दर्शन कराने के लिए सड़क को आम जनता के लिए बंद कर दिया था।

4 घंटे बीत जाने के बाद भी जब पुलिस द्वारा सड़क को आम जनता के लिए नहीं खोला गया तो गुस्साए लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। लोगों के इस विरोध के बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

लोगों के आरोप है कि वीआईपी मूवमेंट के चलते हुए उन्हे 5 घंटों तक जाम में परेशान होना पड़ा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सुबह 9 बजे से वीआईपी काफिले की मूवमेंट व देव कमरूनाग मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं और सैलिनियों की गाड़ियों को शाला सरोआ जकंशन प्वांइट पर रोक दिया था।

जाम में फंसे लोग 4 घंटों से अधिक समय से सड़क खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब पुलिस ने 2 बजे तक मार्ग नहीं खोला तो गर्मी से बेहाल भूखे-प्यासे लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

मौके पर डयूटी पर तैनात डीएसपी हेडक्वाटर दिनेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों ने गुस्साए लोगों को शांत करवाया। डीएसपी हेडक्वार्टर दिनेश कुमार ने बताया कि कमरूघाटी की ओर वाहनों की अधिक मूवमेंट होने के कारण जाम की दिक्कतें पेश आ रही थी, जिसे बाद में खुलवा दिया गया था।

सरानाहुली उत्सव के चलते कमरूनाग पहुंच रहे अधिक श्रद्धालु :

बतां दे कि बड़ा देव कमरूनाग के दर्शनोें के लिए सर्दियों में बर्फवारी के महीनों को छोड़कर वर्षभर श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मेले और धार्मिक उत्सवों के समय मंदिर में यहां अधिक संख्या में श्रद्धालु आते है।

इन दिनों भी देव कमरुनाग में सरानाहुली उत्सव व मेले के चलते अधिक संख्या में सैलानी और श्रद्धालु मंदिर में पहुंच रहे हैै। शनिवार को छुट्टी का दिन और सरानाहुली मेला होने के चलते भी कमरुघाटी की ओर काफी संख्या में सैलानी पहुंचे थे।

वहीं, दूसरी शनिवार को वीआईपी मूवमेंट होने के कारण भी कमरूघाटी की ओर वाहनों की अधिक आवाजाही देखी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...