IIT मंडी को स्कॉलरशिप के लिए मिले 11 हजार डॉलर, मेधावी छात्रों को मिलेगा फायदा

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

अमेरिका के ह्यूस्टन में रह रहे भारतीय मूल के सतीश और कमलेश अग्रवाल ने आईआईटी मंडी को 11 हजार डॉलर से अधिक की धनराशि प्रदान की है। यह धनराशि भारतीय मुद्रा में सवा 9 लाख से अधिक बनती है। इस धनराशि से आईआईटी में सतीश और कमलेश अग्रवाल स्कॉलरशिप की शुरूआत होगी, जिसके माध्यम से बीटेक के उन होनहार छात्रों को आर्थिक मदद पहुंचाई जाएगी, जो पढ़ाई में तो आगे हैं, लेकिन आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हैं। इस संदर्भ में आईआईटी मंडी और दानदाता के बीच में एक एमओयू भी साइन हुआ है।

आईआईटी मंडी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहेरा और संसाधन सृजन एवं पूर्व छात्र संबंध के डीन प्रोफेसर वरुण दत्त ने इस सहयोग के लिए सतीश और कमलेश अग्रवाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और संस्थान का शैक्षणिक माहौल और समृद्ध होता है।

संसाधन सृजन एवं पूर्व छात्र संबंध के डीन ऑफिस की ओर से बताया गया कि इस योगदान का उपयोग जरूरतमंद और होनहार छात्रों के सपनों को उड़ान देने में किया जाएगा, जिससे समाज पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

इसी साल मोहिंदर एल. नय्यर ने भी दिए थे 85 हजार अमेरिकी डॉलर

बता दें कि इसी वर्ष फरवरी महीने में भारतीय मूल के ही मोहिंदर एल. नय्यर आईआईटी मंडी को 85 हजार अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि प्रदान की थी। यह धनराशि भारतीय मुद्रा के अनुसार 75 लाख के करीब बनती है। मोहिंदर एल. नय्यर आईआईटी रूड़की के पूर्व छात्र रह चुके हैं और अमेरिका में रहते हैं।

उन्होंने आईआईटी मंडी और आईआईटी रुड़की फाउंडेशन के साथ एक त्रिपक्षीय एमओयू साइन किया है। इसका उद्देश्य अकादमिक विकास को बढ़ावा देना और संस्थान के दीर्घकालिक लक्ष्यों के अनुरूप प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। मोहिंदर के बाद अब सतीश और कमलेश अग्रवाल की तरफ से दूसरी बड़ी धनराशि संस्थान को मिली है जिसे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के उत्थान पर खर्च किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...