HRTC बस में बैठे जम्मू-कश्मीर के व्यक्ति से 4 किलो 702 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

HRTC बस में बैठे जम्मू-कश्मीर के व्यक्ति से 4 किलो 702 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

मंडी – अजय सूर्या

जिला मंडी की पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी सुंदरनगर की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रविवार सुबह मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमसफर चौक के पास नाकाबंदी के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से 4.702 किलोग्राम चरस बरामद की।

इस मामले में जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रहने वाले 34 वर्षीय चमन लाल पुत्र हंसराज को गिरफ्तार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत लगभग 10 से 15 लाख रुपए में आंकी जा रही है। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी की टीम नगर परिषद सुंदरनगर के हमसफर चौक के समीप नाकाबंदी कर रही थी।

इस दौरान कुल्लू डिपो की बस (HP-66A-4184) को जांच के लिए रोका गया, जो कुल्लू से चंडीगढ़ जा रही थी। बस की तलाशी के दौरान एक युवक के कब्जे से 4.702 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बस में मंडी जिला के औट से सवार हुआ था। मौके पर बरामद चरस को नियमानुसार सील कर कब्जे में ले लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल 
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही, मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की जांच जारी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...